जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान 50 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

जनसुनवाई में उर्मिला देवी, किशुन राम,आशमहम्मद गद्दी, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, विनय राज, भानु प्रताप श्रीवास्तव, नितेश कुमार, एकबाल गुप्ता सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रोचना माद्री, अहमद अली, नगमा तबस्सुम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मसौढ़ी नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन सम्पन्न Read More मसौढ़ी नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन सम्पन्न

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार