नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आईएएस सौम्या अग्रवाल प्रयागराज कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी
भारत सरकार में संयुक्त सचिव बनाई गई
ब्यूरो प्रयागराज। प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्यशैली और कुशल नेतृत्व के लिए जानी जाने वाली 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या अग्रवाल को भारत सरकार में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी है।
प्रयागराज मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में कार्यरत रहते हुए सौम्या अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं की गति तेज हुई और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाया गया। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में उनकी भूमिका सराहनीय रही।
prayagraj news prayagraj latest news IAS transfer news प्रयागराज समाचार Swatantra Prabhat Prayagraj ias saumya agrawal saumya agrawal commissioner prayagraj joint secretary government of india up ias officer news prayagraj commissioner news indian administrative service news saumya agrawal appointment government of india joint secretary up bureaucracy news ias officer promotion


Comments