घोरावल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

एक अदद पीकप वाहन से 12 गोवंश बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 07/08.04.2026 को रात्रि गश्त के दौरान चौकी शिवद्वार क्षेत्र में 04 नफर गो-तस्कर अभियुक्तों को 12 अदद गोवंश (09 बछिया व 03 बछड़ा) को पिकअप वाहन पर वध हेतु लोड करते समय गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। बरामद पिकअप वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमश: चांद मोहम्मद उर्फ सोनू उर्फ डब्बू पुत्र शिराजुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष, चांद बाबू उर्फ चन्दा पुत्र मलऊ निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष, जमालुद्दीन पुत्र सुलेमान निवासी गुरुवल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष, संदीप कुमार मौर्य पुत्र जगराम मौर्य निवासी तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष। वांछित अभियुक्तगण –आसिक रजा उर्फ नेता पुत्र मुस्तफा निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, मजीब उर्फ मण्डी पुत्र मुन्नू धुनिया निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। 

करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में  03 अभियुक्त  गिरफ्तार Read More करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।उ0नि0 बृजेश राय, हे0का0 महेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया Read More तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार