फीचर्ड
राजनीति
साइबर हेल्प डेस्क कोइरौना ने लौटाए 13 हजार रुपये
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोइरौना ने साइबर फ्रॉड के शिकार युवक के खाते से कटे 13 हजार रुपये वापस कराए।
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोइरौना ने साइबर फ्रॉड के शिकार युवक के खाते से कटे 13 हजार रुपये वापस कराए।
ग्राम जुड़उपुर निवासी विशाल कुमार सरोज ने साइबर ठगी की शिकायत थाना कोइरौना में की थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
खाते में रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की।
भदोही पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस भदोही समाचार पुलिस कार्रवाई साइबर सुरक्षा साइबर फ्रॉड साइबर अपराध साइबर जागरूकता पुलिस की त्वरित कार्रवाई साइबर हेल्प डेस्क साइबर ठगी ऑनलाइन ठगी साइबर हेल्पलाइन अभिनव त्यागी 1930 हेल्पलाइन पीड़ित को राहत डिजिटल फ्रॉड भदोही अपडेट थाना कोइरौना विशाल कुमार सरोज जुड़उपुर गांव खाते में पैसे वापस बैंक खाते से ठगी साइबर क्राइम शिकायत


Comments