खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मृत संविदा श्रमिक के आश्रितों को मिला 11.48 लाख की क्षतिपूर्ति

जिलाधिकारी द्वारा नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड की दुद्धीचुआ परियोजना में कार्यरत मे० जी.एस.सी.ओ. इन्फ्रा. प्रा. लि. के संविदा श्रमिक स्व० पुष्पेन्द्र सिंह के विधिक वारिसों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी के निर्देशन में नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड की दुद्धीचुआ परियोजना में कार्यरत मे० जी.एस.सी.ओ. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के संविदा श्रमिक स्व० पुष्पेन्द्र सिंह के विधिक वारिसों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति धनराशि का चेक प्रदान किया गया। स्व० पुष्पेन्द्र सिंह की खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वर्कमैन कम्पनसेशन एक्ट, 1923 के अंतर्गत उनके आश्रितों को ₹11,48,175 की धनराशि स्वीकृत की गई।

सत्यापन उपरांत पत्नी श्रीमति अनिल सिंह, पुत्री संचिता सिंह, पुत्री अंकिता सिंह एवं पुत्र अतुल सिंह के नाम चेक निर्गत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार को स्व0 पुष्पेन्द्र सिंह आश्रितों को 11,48,175 रूपये का चेक सौपा गया।

तस्करी को जा रही 288 लीटर अवैध शराब बरामद, स्कॉर्पियो सीज Read More तस्करी को जा रही 288 लीटर अवैध शराब बरामद, स्कॉर्पियो सीज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार