कुशीनगर राष्ट्रीय चौहान एकता मंच की नथुनी चौहान बने जिलाध्यक्ष

पृथ्वीराज चौहान जयंती धूमधाम से मनाने का ऐलान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 

कुशीनगर। राष्ट्रीय चौहान एकता मंच जनपद कुशीनगर की कोर कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नथुनी चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में मोहन चौहान, हृदयानन्द चौहान, रामनाथ चौहान, मदन चौहान और मुन्ना चौहान सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंघ चौहान ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया। संगठन की नई कार्यकारिणी में श्रीनिवास चौहान और राजेश चौहान को उपाध्यक्ष, जबकि रवि चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष बनने के बाद ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा के ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत करना और समाज को एकजुट रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती को पूरे जनपद में धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। महामंत्री रवि चौहान ने अपने विचार रखते हुए चौहान समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और युवाओं से पढ़ाई के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस अवसर पर रोहित चौहान, सुदामा चौहान, संदीप चौहान, अजय चौहान, प्रधान सुविंद चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें