संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता नामांकन प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश
शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी0एल0ओ0 से मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम अंकित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संपर्क अभियान चलाकर पात्र युवाओं को जागरूक किया जाए, कोटेदार का भी सहयोग लिया जाये।
Read More हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, ईंधन संरक्षण और स्वस्थ जीवन का दिया संदेशइस दौरान उन्होंने ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस जारी किए गए प्रकरणों की सुनवाई समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है।
विशेष अभियान के दौरान अधिकतम लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने हेतु गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक व बूथ के बी0एल0ओ0 उपस्थित रहे।

Comments