.बदलते मौसम में अपनी सेहत रखें खास ध्यान -डाॅ गौरी सारस्वत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। रूहेलखंड मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिठौरा में शुक्रवार को डाॅ रश्मि कत्याल के नेतृत्व में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान डॉ गौरी सारस्वत, डॉ हसन जैदी, डॉ अनिकेत, डॉ सैजनी यादव,की विशेषज्ञ टीम ने 44 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
 
 डॉ सारस्वत ने बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह के साथ खान-पान में सुधार, नियमित व्यायाम के संदर्भ में सतर्क रहने की सलाह दी।इस दौरान डॉ नासिर, डॉ राज, डॉ ऋतम, डॉ सलिल, डॉ मोहित, एवं कासिम हुसैन, कुलदीप गंगवार, पूजा शर्मा, अनिल कुमार, अरमान अली, रामबहादुर, दीपमाला सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें