संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
भारत
रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी
एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति महाशिवरात्रि पर्व बड़े हीं हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। वेसर शैली में निर्मित यह मंदिर अपनी भव्यता एवं सुन्दरता के लिए क्षेत्र में विख्यात है। आसपास के दर्जनों गांवों के भक्तजनों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों भक्तजन इस मंदिर में दर्शन पूजन करने आते हैं। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है। रिहंदेश्वर धाम की सजावट का काम जारी है।

इस बार मंदिर प्रांगण के मां दुर्गा पूजा पंडाल में महाशिवरात्रि मेला से संबंधित दुकानें लगाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन पांच बजे सुबह से दस बजे रात्रि तक भक्तजनों द्वारा रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह महाशिवरात्रि पूजन एवं आरती के उपरांत दस बजे से श्री रामचरित मानस अखंड पाठ शुभारंभ होगा जो 16/02/26 को लगभग दस बजे समाप्त होगा। तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन विगत वर्षों की भांति तीन बजे शिव बारात की भव्य शोभायात्रा मंदिर द्वार से प्रस्थान करेगी और सम्पूर्ण परिसर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा का संचालन मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में होगा। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तजन शिव परिवार की आरती भी करेंगे।
महाशिवरात्रि पर्व को भव्यता एवं दिव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, जी सी साहु, शशांक मालवीय, प्रमोद द्विवेदी, टी डी तिवारी, आर एन वर्मा, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रामानंद यादव, हरिओम मिश्रा, रिंकेश उपाध्याय, रंजय सिंह, एस के बी पाठक, अवनीश पांडे, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन आदि के साथ पूरा मंदिर समिति इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से लगा हुआ है।

Comments