ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में उजड़ रहे संविदाकर्मियों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को लेकर इं० पंकज गौतम ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन

गरीब झुग्गी झोपड़ी , सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय -इं. पंकज गौतम

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत परिसर क्षेत्र में 35 से 40 वर्षों से निवास कर रहे गरीब जन मानस को बेघर करने हेतु पुन: चल रही प्रक्रिया में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री इं० पंकज गौतम द्वारा गरीब जनता के साथ तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी गई । जिसमें परियोजना क्षेत्र में निवास कर रहे संविदा सफाई कर्मी, नगर पंचायत कर्मी एवं झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रही गरीब जनता थी।

IMG-20260208-WA0003

पचास हजार रुपए रिश्वत लेते समय दबोच लिया Read More पचास हजार रुपए रिश्वत लेते समय दबोच लिया

इं० पंकज गौतम का कहना रहा की गरीब जनता यहां लगभग 35 से 40 वर्षों से निवास कर रही है एवं इस विस्तारीकरण प्रक्रिया में विस्थापित इन सभी को लगभग 2 वर्ष पूर्व सभी जनता को लिखित आश्वासन भी दिया गया। सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य आवास योजना के तहत स्थाई बसाया भी जाएगा तथा इस प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक जनमानस की पात्रता की जांच भी हुई परंतु सरकार की मनसा को ताक पर रखकर पुनः इन्हें उजाड़ने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश डीएम ने ली समीक्षा बैठक Read More किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश डीएम ने ली समीक्षा बैठक

 

आयकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शुरू Read More आयकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शुरू

जबकि इनकी दो-तीन पीढ़ियां यहां पर निरंतर किसी ने किसी माध्यम से परियोजना से जुड़कर न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी (4000₹ से 10000 ₹) पर रहकर झुग्गी झोपड़ी लगाकर परियोजना एवं परियोजना से जुड़े लोगों की निरंतर सेवा करते रहे तथा आज स्थिति यह है कि इन सभी की मजदूरी भी न्यूनतम से भी कम है जिससे यह अपने परिवार का भरण पोषण, बच्चों की शिक्षा भी किसी तरह कर पा रहे हैं और अब स्थिति यह आ गई है कि बेघर होने पर परिवार एवं बच्चों समेत यहां के जनमानस सड़क के किनारे रहने को मजबूर होंगे। गरीब जनमानस का कहना है कि अब जल्द ही गरीब जनता एकत्रित होकर पूरे परिवार के साथ लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखेंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार