सीडीओ के औचक निरीक्षण से चोपन ब्लॉक में मचा हड़कंप, अनुपस्थित सचिव को नोटिस

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित सचिव वीरेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल नोटिस जारी करने के बावत संबंधित अधिकारी को दिये निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

चोपन /सोनभद्र -

 मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने बुधवार को विकास खण्ड चोपन का औचक निरीक्षण किया। इस अचानक हुई कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में दिनभर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की धरातल पर स्थिति और कार्यालय की अनुशासन की जांच करना था। सीडीओ जागृति अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

IMG_20260211_221151

अमेठी मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा Read More अमेठी मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा

उन्होंने कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, पंजिकाओं और योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की। प्रारंभिक जांच में अधिकांश रिकॉर्ड और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय ब्लॉक में तैनात अधिकांश ग्राम सचिव अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले, लेकिन सचिव वीरेंद्र सिंह कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने उनकी अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें तत्काल स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाए।

सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध सागवान चिरान पर बड़ी कार्रवाई, एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त छापेमारी Read More सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध सागवान चिरान पर बड़ी कार्रवाई, एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त छापेमारी

IMG_20260211_211730

वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि Read More वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि

सीडीओ ने सचिव आकांक्षा जायसवाल को निर्देशित किया कि विभिन्न विकास कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता (Quality) से कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और ग्रामीण विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बल दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी (BDO) सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें