राजनीति
भारत
सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर बरामद हुई लापता नाबालिग, 80 CCTV कैमरों ने सुलझाई गुत्थी
परिजनों ने ली राहत की सांस,परिजन सहित लोगों ने किया सोनभद्र पुलिस की प्रसंसा,
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र जिले में पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कड़ी मशक्कत और आधुनिक संसाधनों के सहयोग से एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। दिनांक 7 फरवरी को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
अनहोनी की आशंका से डरे परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें बनाई गईं। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रात भर लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक के रास्तों पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सोशल मीडिया और सर्विलांस जैसे तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। बालिका के संभावित रास्तों और लोकेशन को ट्रैक किया।
पुलिस की सतर्कता तब रंग लाई जब आज (08 फरवरी) दोपहर करीब 12:00 बजे बालिका को बढ़ौली चौराहे के पास सुरक्षित पाया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह रास्ता भटकने के कारण पन्नूगंज की ओर निकल गई थी। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेटी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस मिशन को सफल बनाने में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मियों की मुख्य भूमिका रही उ0नि0 अमित सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा, रॉबर्ट्सगंज), टी.एस.आई. हरेराम यादव एवं टी.एस.आई. भरत कुमार रायम.का. पिंकी सोनभद्र पुलिस ने इसमें बाजी मारी है।

Comments