श्रीभूमि जिले के सिपाछड़ा गाँव में न्याय के लिए भटक रही बेसहारा महिला

महिला ने न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) का ध्यान आकर्षित किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : श्रीभूमि जिला के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा जीपी के सिपाछड़ा गाँव की 4 नंबर वार्ड निवासी बेसहारा महिला रंजू तेली ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी व्यथा रखी। रंजू तेली अपने दिवंगत पति गैरी शंकर तेली पिछले लगभग 70 वर्षों से सिपाछड़ा गाँव में रह रही हैं। उनका आरोप है कि गाँव के ही कुछ लोगों—दीप नारायण गोयाला, टिंकू मालाह और निर्मल तेली—द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने गत 17 जनवरी को राताबाड़ी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी।
 
महिला ने बताया कि उन्होंने दुल्लभछड़ा ग्राम पंचायत की अध्यक्ष देव कुमार कुर्मी से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रंजू तेली के अनुसार, गत 12 फरवरी को विरोधियों के उकसावे पर रमाशंकर तेली के परिवार के सदस्यों ने उनके घर के एक हिस्से से लगभग 150 कीमती सुपारी और अन्य पेड़ों को धारदार हथियारों से काटकर अपने घर ले गए। हथियारों के भय के कारण वह उन्हें रोक नहीं सकीं। इसके बाद उन्होंने पुनः राताबाड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि उनका आरोप है कि अब तक पुलिस प्रशासन या ग्राम पंचायत की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
 
महिला ने बताया कि गत 20 अप्रैल 2021 को भी उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय पुलिस हस्तक्षेप के कारण आरोपियों को पीछे हटना पड़ा था। उनके पास उस एफआईआर की प्रति भी मौजूद है। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया में बुजुर्ग महिला ने बताया कि रंजू तेली का परिवार लंबे समय से उस भूमि पर रह रहा है और उसका उपयोग करता आ रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत अध्यक्ष देव कुमार कुर्मी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी समझौते से विवाद सुलझाने की सलाह दी थी, लेकिन संबंधित पक्षों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। इस विषय में पीड़ित महिला ने न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) का ध्यान आकर्षित किया, ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें