सीआईएसएफ इकाई द्वारा किया गया आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ

प्रशिक्षण से बल सदस्यों के मानसिक संतुलन, कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करने में सहायक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

शक्तिनगर /सोनभद्र-

 शक्तिनगर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई द्वारा छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का उद्घाटन समारोह सोमवार को प्रातः लगभग 07:45 बजे एसएसटीपीएस शक्तिनगर इकाई के अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रभारी विवेक आर्या, कमांडेंट CISF शक्तिनगर, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से जुड़े लक्ष्मी चंद (घोरावल) संजीव, डीजीएम एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं अनुशासित जीवनशैली में आर्ट ऑफ लिविंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बल सदस्यों के मानसिक संतुलन, कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं।इस छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स में ओबरा, अनपरा, रिहंद, विंध्यनगर, दिबियापुर, पनकी, टांडा, पिपरी, घाटमपुर, ऊंचाहार, एनसीएल सिंगरौली सहित विभिन्न CISF इकाइयों से आए कुल 135 बल सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन से बल सदस्यों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा गया।

मिशन 2027 बाल श्रम मुक्त बनेगा सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में 5 फरवरी को जुटेगी विशेषज्ञों की टीम Read More मिशन 2027 बाल श्रम मुक्त बनेगा सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में 5 फरवरी को जुटेगी विशेषज्ञों की टीम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें