राजनीति
भारत
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, गया जेल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) द्वितीय पाली की परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की गई
प्रतापगढ़। प्रधानाचार्य/परीक्षा केन्द्र अधीक्षक पं० नागेश दत्त पब्लिक स्कूल अझारा, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा शनिवार को थाना लालगंज पर तहरीर दी गई कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) द्वितीय पाली की परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभ्यर्थी उमेश कुमार निर्मल के स्थान पर अन्य व्यक्ति संजय कुमार पुत्र अंगनू लाल, निवासी जनपद कौशाम्बी द्वारा परीक्षा दी जा रही थी।
पहचान पत्र में अंकित विवरण एवं परीक्षा दे रहे व्यक्ति में भिन्नता पाई गई। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत 02 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी लालगंज आलोक कुमार के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस द्वारा वादी के सहयोग से अभियुक्त संजय कुमार पुत्र अंगनू लाल, निवासी अमरसा, पोस्ट चायल, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त तहरीर एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 11 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत 02 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
uttar pradesh Breaking news hindi lekh Swantantra prabhat news Swantantra prabhat pratapgarh news प्रधानाचार्य/परीक्षा केन्द्र अधीक्षक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार गया जेल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) द्वितीय पाली की परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की गई

Comments