संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
नेपाल के लकी थापा पहलवान बने दंगल के विजेता
सोहना में आयोजित तीन दिवसीय हिन्दू - मुस्लिम एकता कुश्ती दंगल संपन्न
सिद्धार्थनगर, भनवापुर क्षेत्र के सोहना चौराहे पर आयोजित तीन दिवसीय हिन्दू–मुस्लिम एकता कुश्ती दंगल का शनिवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन हुए रोमांचक मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने जम्मू–कश्मीर के भूरा पहलवान को पटखनी देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला काफी देर तक संघर्षपूर्ण रहा और दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।
दंगल के आयोजक मनीष सिंह क्रांतिकारी ने विजेता लकी थापा को 70 एक्स प्रो मोबाइल फोन एवं 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विजेता को ट्रॉफी व माल्यार्पण कर अतिथियों ने बधाई दी।अन्य मुकाबलों में सहारनपुर के कालू पहलवान ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पराजित किया, जबकि पंजाब के विक्की पहलवान ने सहारनपुर के साहिल को कड़े संघर्ष के बाद आसमान दिखाया। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक मनीष सिंह क्रांतिकारी, नसीम राइनी, कान्हा सिंह, कालू सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं।तीन दिवसीय दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना रहा।

Comments