Safer Internet Day–2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट समेत कई संस्थानों में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी सहित छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में सोमवार को ‘Safer Internet Day–2026’ के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार, राजकीय पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में आयोजित इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा की बारीकियों को समझाया।

स्मार्ट तकनीक के साथ सुरक्षित विकल्प जरूरी

टोल प्लाजा घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा गया ज्ञापन, आक्रोश Read More टोल प्लाजा घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा गया ज्ञापन, आक्रोश

इस वर्ष की थीम “Smart Tech, Safe Choices” पर केंद्रित रही। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग विकास की गति को तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कार्मिकों एवं आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं - सीडीओ  Read More पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं - सीडीओ 

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) निजामुद्दीन अंसारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा और डाटा एनालिस्ट सूर्य प्रकाश ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय साइबर अपराधों से कैसे बचें, सोशल मीडिया का उत्तरदायी और सुरक्षित उपयोग कैसे करें, एआई (AI) का विवेकपूर्ण प्रयोग कैसे किया जाए ताकि इसके जोखिमों से बचा जा सके,विभिन्न विभागों की रही सहभागिता,एनआईसी (NIC) सोनभद्र के सहयोग से आयोजित।

सोनभद्र हर घर नल से जल योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, पटवध परियोजना को लेकर दी अंतिम चेतावनी Read More सोनभद्र हर घर नल से जल योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, पटवध परियोजना को लेकर दी अंतिम चेतावनी

इन कार्यशालाओं में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इसी क्रम में पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में संबंधित प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है ताकि डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से प्राप्त किया जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें