संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
सिद्धार्थनगर में एसआईआर नोटिस वितरण को लेकर विवाद
प्रमुख प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं सपा कार्यकर्त्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर, जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनिया खुर्द गांव में एसआईआर नोटिस वितरण को लेकर हुए विवाद में समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रभारी रामफेर यादव की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता लवकुश ओझा और ग्राम प्रधान लालजी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामला गांव के लगभग 250 लोगों को जारी एसआईआर नोटिस के वितरण से संबंधित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बीएलओ ने नोटिस समय पर वितरित नहीं किए, जिससे पात्र लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर रामफेर यादव ने बीएलओ सुदामा यादव से फोन पर संपर्क कर नोटिस तुरंत बांटने का आग्रह किया था। इसी क्रम में, लवकुश ओझा और रामफेर यादव के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रामफेर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें जानबूझकर धमकाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान लालजी शुक्ला ने भी फोन पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
उधर महतिनिया खुर्द बूथ संख्या 21 के बीएलओ सुदामा यादव के तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने सपा नेता रामफेर यादव पर 14 फरवरी को केस दर्ज किया,बीएलओ सुदामा यादव ने तहरीर में लिखा है की सपा नेता रामफेर यादव द्वारा लखनऊ सचिवालय से बोल रहा हूं मेरे कहने पर SIRमें गलत सही नाम बढ़ाओ। सपा नेता सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे व जान से मारने और धमकी देने का आरोप लगाया है, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments