प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर बर्मा सेतु का किया उद्घाटन 

उपरी असम के मोरान हाइवे में वायुसेना के विमान से लैंडिंग, मोरान में निर्मित नवनिर्मित ELF हाइवे लैंडिंग स्थल पर, रफाल,सुखोई,अर्जुन, अभिमन्यु, ए, एन 43, ए एल,एइस ने मचाया धूम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

संजय नाथ
 
असम धेमाजी। आज असम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं को लोकार्पित किया। लंबी समय से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाले लगभग 3,030 करोड़ नव निर्मित पुल को कामरूप के राजा कुमार भास्कर बर्मा के नाम पर उच्चार्ग कर शुभ उद्घाटन किया। इसके अलावा गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाले कई परियोजनाओं को शिलान्यास किया,IIM के नई कैंपस शामिल है। 
 
1000489845
 
इसके बाद प्रधान मंत्री ने वायु सेना के सी वन 13 विमान से डिब्रुगढ़ जिले की मोरान बाईपास में नव निर्मित ELF इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, रोड में अवतरण किया । मोरान में मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा शर्मा, केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उन्हें स्वागत किया। इसके बाद वायु सेना की तरफ़ एयर चीफ़ मार्शल ए पी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायु सेना की प्रतीक चिन्ह है स्वागत किया। 
 
1000489843
 
मोरान में प्रधान मंत्री के सामने वायु सेना की तरफ के रफाल,सुखोई,अर्जुन, अभिमन्यु, ए, एन 43, ए एल,एइस की आपातकालीन अवतरण कर दिखाई गई, युद्ध एवं आपातकालीन स्थिति में वायुसेना कैसे परिस्थियों पर नियंत्रण करते हैं उसका एक एक झलक दिखाया, जिसमें युद्ध क्षेत्रों से जख्मी जवानों को उद्धार हो या बाढ़ जैसे आपदा में मदद ओर राहत सामग्री वितरण जैसे कई कारनामे दिखाई। जिसमें वायु सेना की तरफ से राफेल, सुखोई, ए एल एइस हेलिकाप्टर भी शामिल किया गया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर बर्मा सेतु का किया उद्घाटन 
 
दूसरी ओर शाम को प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी के खानपारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित बिजॉय बुत संकल्प सभा में 30 हजारों से अधिक बूथकर्मियों को किया संबोधित। जिसमें मोदी जी ने असम तथा पूर्वांचल के विकास को मुद्दे बनाकर विपक्ष को कड़ी आलोचना की, एवं असम के लोगों ने उन्हें दिया प्यार को ब्याज सहित विकास के तौर पर लौटने की भी भात की। सभा में असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल , संसद, विधायकों सहित, असम के हर जिले से पहुंचे 30 हजारों से अधिक बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें