कार की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के रीवा रोड नैनी डांडी बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
 
कार चालक ने महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ पर उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनी कोतवाली क्षेत्र के डांडी निवासी कमला देवी (65) वर्षीय पत्नी स्व गरीब दास किसी काम से घर से निकली। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में कार चालक ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें