जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण, दिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिये निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

IMG-20260214-WA0116

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, ईंधन संरक्षण और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश Read More हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, ईंधन संरक्षण और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर Read More आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

कोन पुलिस ने किया  अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा न्यायालय Read More कोन पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा न्यायालय

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्दद पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें