स्वतंत्र प्रभात खबर का दमदार असर : बाजपेईपुर गांव पहुंचा जल निगम विभाग

जल जीवन मिशन के तहत 40×40 भूमि पर एन सी सी  कंपनी करेगी टंकी निर्माण !,12 साल से बंद पड़ी पानी टंकी की और ग्रामीणों की समस्या को स्वतंत्र भारत ने प्रमुखता से छापा !

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

संदीप कुमार-फिजा 
 
लालगंज रायबरेली। शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहा विकासखंड लालगंज की पंचायत सोंडासी का बाजपेईपुर गांव में ग्राम समूह पेयजल योजना से बनी पानी टंकी ध्वस्त होने के कारण करीब 12 साल से बंद पड़ी है जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और समस्या का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार की बात कही गई थी उपरोक्त समस्या को हिंदी दैनिक अखबार स्वतंत्र प्रभात ने अपने 3 नंबर अंक में शुक्रवार 13 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
 
जिसके बाद कुंभकरणी  नींद में सो रहा जल निगम विभाग के सरकारी हुक्मरान जागे और आवाम के बीच पहुंचकर समस्या से रूबरू हुए विभागीय अधिशासी अभियंता सचिन कुमार एन सीसी कंपनी हैदराबाद के इंजीनियर अनंजय कुमार, नीरज सिंह ने लेखपाल अमर बहादुर सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार यादव की उपस्थित में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बाजपेईपुर में पानी टंकी का नवनिर्माण कराए जाने को लेकर जमीन का चयन किया गया जहां पर नवीन परती जमीन गाटा संख्या 450 रकबा करीब डेढ़ बीघा में सामुदायिक केंद्र बना हुआ है तथा उक्त रकबा में से 40 ×40 भूमि जमीन में टंकी निर्माण कार्य किए जाने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया उक्त चयनित भूमि में टीडीएस की मात्रा 815 पाई गई है और पानी टंकी निर्माण उक्त भूमि में ही स्थापित किया जाएगा जो निर्माण कार्य एनसीसी कंपनी हैदराबाद के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है इस मौके पर राजकुमार बाजपेई, ओम नमः शिवाय, विनोद बाजपेई, महेश दीक्षित, अभिषेक शुक्ला, कोटेदार विजय बहादुर सोनकर, मनीष यादव, दुर्गेश तिवारी, आनन्द मिश्रा आसाराम नई सहित  ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग द्वारा निर्माण कार्य मे तेजी लाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था सुलभ कराई जाए ताकि हम ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें