अपर प्रबंध निदेशक ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

समितियो की ऑन सिस्टम आडिट और डे इंड 15 मार्च तक करें कंप्लीट- राजेश कुमार सिंह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक/ अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ राजेश कुमार सिंह द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद सोनभद्र एवं मिर्जापुर के बी पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। 

उल्लेखनीय है कि बी पैक्स कंप्यूटराइजेशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे किसानों को समितियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कृषि उपकरण ,खाद एवं बीज सुलभ हो सकेगा। इससे उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी बंद होगी, साथ ही कृषकों को बाजार मूल्य से अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। 

दो अभियुक्तों के विरुद्ध  न्यायालय द्वारा निर्गत धारा 84 BNSS की उद्घोषणा/तामिला की कार्रवाई Read More दो अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत धारा 84 BNSS की उद्घोषणा/तामिला की कार्रवाई

अपर प्रबंध निदेशक ने प्रथम एवं द्वितीय चरण में चयनित समितियों की ऑन सिस्टम ऑडिट एवं डायनेमिक डे एण्ड प्रत्येक दशा में 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने यह चेतावनी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही बरतेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई संचालित की जाएगी। 

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष  का जनपद आगमन,13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई Read More राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का जनपद आगमन,13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

अपर प्रबंध निदेशक ने निर्देशित किया कि जिला सहकारी बैंक शाखाओं एवं बी पैक्स के द्वारा क्यू आर कोड के माध्यम से किसानों से भुगतान प्राप्त करें। मा. प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप 5 मिनट के अंदर किसानों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई- के0सी0सी0 योजना भी प्रारंभ करें।

कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक व हड्डी  चिकित्सक की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी Read More कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक व हड्डी चिकित्सक की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी

अग्रेतर प्रबंध निदेशक ने सदस्यता वृद्धि, अंशधन वृद्धि के साथ-साथ उर्वरक एवं सामान्य ऋण सीमा पास कराकर बंद पड़ी समितियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मिर्जापुर मंडल योगेन्द्रपाल सिंह द्वारा भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बैंक शाखा पर कैंप लगाकर शाखा प्रबंधक ,सहायक विकास अधिकारी सह0 एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी अवशेष समितियों का ऑन सिस्टम ऑडिट पूर्ण करते हुए ई पैक्स में रूपांतरित करना सुनिश्चित करें।

उक्त समीक्षा बैठक में जनपद मिर्जापुर के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अमित कुमार पांडेय, सचिव महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर राजकुमार यादव , एडीसीओ द्वारकानाथ तिवारी, सोनिया टंडन, डॉक्टर सुरेश, अजय कुमार, अमित कुमार सिंह समेत समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी , सहायक विकास अधिकारी सह0, शाखा प्रबंधक, सिस्टम इंटीग्रेटर एवं कोऑपरेटिव इंटर्न उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें