अज्ञात कारणों से खरही में लगी आग, पैरा जला 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में शनिवार की दोपहर को किसान के खलिहान में लगी धान के पैरा की खरही में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदत से आग बुझाई। लेकिन तब तक पूरा पैरा जलकर राख हो गया। गांव निवासी दिवाकर पुत्र मैकूलाल ने बताया कि मवेशियों चारे के लिए घर के निकट ही पैरा की खरही लगाई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसे पूरा पैरा जलकर राख हो गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें