IMD Alert: देश के इन राज्यों में अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IMD Alert: त्योहारों के आगमन के साथ ही देश के कई हिस्सों में मानसून की गति धीमी हो गई है। इससे एक ओर जहां उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में दोबारा वृद्धि दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उमस ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून पूरी तरह गया नहीं है और देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भले ही मानसून की गतिविधियां कम हुई हों, लेकिन अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, हापुड़, आगरा, इटावा, कानपुर सहित 19 जिलों में रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग के अलावा दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

बिहार के 26 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में मानसून की वापसी से पहले 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। उत्तरी बिहार में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग Read More विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल और जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। 

सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां Read More सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां

छत्तीसगढ़ में रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और कबीरधाम समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता Read More डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र, मुंबई और ठाणे में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन और दादरा नगर हवेली में तेज बारिश की संभावना है। अहमदाबाद, गांधीनगर, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून

पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में मानसून की गतिविधियां अभी भी तेज बनी हुई हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है।

असम और मेघालय में सोमवार से बुधवार के बीच हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में पूरे सप्ताह बारिश के साथ-साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार