Haryana: हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब सरकारी स्कूलों में सिखाई जाएगी रोबोटिक्स और एआई

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा को भविष्य के अनुरूप बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के 615 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्टेम (STEM - साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमैटिक्स) लैब्स को अपग्रेड किया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग जैसी उभरती तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

क्या होंगी STEM लैब्स में सुविधाएं?

इन अपग्रेडेड लैब्स में छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस वातावरण मिलेगा, जिसमें 16 से 20 टैबलेट, रोबोटिक किट्स, 3डी प्रिंटर और कोडिंग और प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर शामिल हैं 

साथ ही, हर लैब में एक प्रशिक्षित शिक्षक संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जो छात्रों को प्रायोगिक व व्यावहारिक तरीके से विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई कराएगा।

पहले चरण में 50 स्कूलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

इस परियोजना की शुरुआत पहले चरण में हरियाणा के 13 जिलों के 50 सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई थी। जिन जिलों में इसे लागू किया गया, उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, करनाल प्रमुख हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट से अब तक लगभग 20,000 छात्र लाभान्वित हो चुके हैं।

कड़ी मेहनत रंग लाई : मसौढ़ी पुलिस ने बरामद की चोरी हुई अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्तियां Read More कड़ी मेहनत रंग लाई : मसौढ़ी पुलिस ने बरामद की चोरी हुई अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्तियां

शिक्षकों को भी इस नई प्रणाली के अनुरूप तैयार करने के लिए गुजरात के गांधीनगर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे नई तकनीकों को प्रभावी ढंग से छात्रों को सिखा सकें।

प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026 में मेधावियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान Read More प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026 में मेधावियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें