असम में हिली धरती भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

असम, बंगाल और भूटान में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अचानक धरती से हिलने से लोगों में दहशत फैल गई

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

असम के उदलगुरी में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के डर से लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप रविवार शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप के झटकों की वजह से सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों में भय का माहौल दिखा।

जानकारी के मुताबिक, असम के उदलगुरी जिले में रविवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उदलगुरी जिले के साथ-साथ उसके आस-पास के जिलों में भी धरती हिली है. एनसीएस के मुताबिक भूकंप के झटके असम के साथ-साथ बंगाल और भूटान में भी महसूस किए गए है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान धरती हिलने से लोग सहम गए और घरों को छोड़कर बाहर निकल गए. वैसे भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

जमीन फट जाएगी ऐसा लगा 

राजधानी लखनऊ के गुलाचीन मंदिर पर हुआ भव्य सुन्दर कांड और भंडारे का आयोजन  Read More राजधानी लखनऊ के गुलाचीन मंदिर पर हुआ भव्य सुन्दर कांड और भंडारे का आयोजन 

भूकंप झटकों से अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. हाइराइज बिल्डिंगों में रहने वाले तुरंत घरों से बाहर निकल आए. भूकंप इतना तेज था कि कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए भी थम गए. जब हालात सामान्य हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके तेज थे. लगा जैसे अब जमीन फट जाएगी. लेकिन कुछ सेकेंड में धरती मिलने बंद हो गई।

महाराज पुर थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल Read More महाराज पुर थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

अभी भी लोगों में डर बरकरार

48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे Read More 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं. लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है. अगर किसी तरह के नुकसान की सूचना मिलती है तो मदद की जाएगी. हालांकि लोगों में डर अभी भी बरकरार है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें