महाराज पुर थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जंगली जीव की पहचान होने तक टीम क्षेत्र में निगरानी करतीं रहेंगी
कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना महाराज पुर क्षेत्र अंतर्गत पुरवा मीर गांव में तेंदुए के देखें जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल,,, पिछले तीन दिनों से जंगली जानवर की मौजूदगी की चर्चाओं के बीच रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची, और सर्च अभियान शुरू किया,वन विभाग की टीम ने करीब 1500 बीघे में फैले जंगल और आसपास के खेतों में सघन तलाशी ली,,इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी लाठी डंडों के साथ वन कर्मियों के साथ मौजूद रहे,, टीम ने संभावित स्थानों पर पैरों के निशान और अन्य साक्ष्यों की तलाश की, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी के स्पष्ट प्रमाण नही मिले,
वन कर्मी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए सभी स्थानों की जांच की गई,, खेतों में कुछ पैरों के निशान मिले हैं, लेकिन उनसे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं होती है, उन्होंने बताया कि नीलगाय के अवशेष जरूर मिले हैं, जिससे किसी जंगली जीव की गतिविधि की आंशका है, लेकिन तेंदुए के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले,, वन विभाग ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है,सर्च अभियान जारी रहेगा, और जंगली जीव की पहचान होने तक टीम क्षेत्र में निगरानी करतीं रहेंगी।
तेंदुआ वन विभाग Forest department Kanpur Rural News ग्रामीणों में दहशत गांव में तेंदुआ कानपुर ग्रामीण समाचार Search Operation Leopard Sighting Maharajpur Thana महाराजपुर थाना Purwa Meer Village पुरवा मीर गांव Leopard in Village सर्च अभियान Wildlife Alert वन्यजीव अलर्ट Rural Panic Wild Animal Movement जंगली जानवर की गतिविधि Kanpur Leopard News कानपुर तेंदुआ खबर


Comments