Haryana: हरियाणा का लाल जम्मू-कश्मीर में हुआ शहीद, आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के कैथल जिले के रोहेड़ा गांव निवासी लांस नायक नरेंद्र सिंधु (28) वीरगति को प्राप्त हो गए। इस मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को भी मार गिराया गया। शाम को सैनिक बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को नरेंद्र के शहीद होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद से उनके गांव और परिवार में शोक की लहर है।

शहीद नरेंद्र सिंधु का पार्थिव शरीर मंगलवार (आज) उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस अंतिम विदाई में सैन्य अधिकारियों के साथ प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

नरेंद्र सिंधु राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और उन्होंने 9 साल पहले भारतीय सेना जॉइन की थी। करीब 4 साल पहले उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में हुई थी। सोमवार को वह अपने साथियों के साथ घाटी में गश्त कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद के ताऊ के बेटे विक्रम के अनुसार, नरेंद्र की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई थी। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह फौजी ने बताया कि नरेंद्र के परिवार में उनके पिता दलबीर सिंह (किसान), माता रोशनी देवी (गृहिणी) और एक छोटा भाई है, जो अमेरिका में रहता है।

मलिहाबाद में दारोगा प्रकाश व सिपाही आशीष मलिक ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकी तिरंगा यात्रा  Read More मलिहाबाद में दारोगा प्रकाश व सिपाही आशीष मलिक ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकी तिरंगा यात्रा 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments