जिलाधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, मिड डे मील में कमी पाए जाने पर  नाराजगी जताई*

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, परसिया विकास खण्ड शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मिड-डे मील की गुणवत्ता को खाकर चेक किया गया। कमी पायी गयी। इसके साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई ठीक नही था। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक मधुलिखा खरे को नोटिस निर्गत करने एवं शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। तथा जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, परसिया, विकास खण्ड शोहरतगढ़़ का निरीक्षण किया गया। 
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों से वार्ता किया गया तथा जानकारी प्राप्त किया गया। इसके साथ उपस्थिति पंजिका को चेक किया गया। कुछ बच्चें ड्रेस, जूता मोजा नही  पहने थे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अध्यापिका को निर्देश दिया कि बच्चों को ड्रेस एवं जूता मोजा आदि उपलब्ध कराये। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा खाने की गुणवत्ता को खाकर चेक किया गया। गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। दोपहर के नास्ते में मौके पर सूखी सब्जी, चावल, दाल मिला, इसके साथ ही रायता और सलाद न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया गया।
 
भण्डार कक्ष को देखा गया। भण्डारण कक्ष में गन्दगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ का स्पष्टीकरण तथा प्रभारी वार्डन नीलम चतुर्वेदी, मृदुलेश, रूबी यादव, सरिता, प्रीती जायसवाल, चन्दा कुमारी तथा लेखाकार विनय कुमार सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

About The Author

Post Comments

Comments