सिद्धार्थनगर में महिला ने दो बच्चों के साथ नदी में कूदी, तीनों की मौत
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर।
जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बड़ुइया में बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला व दो बच्चों की लाश बरामद हुआ है।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कठेला समय माता थानाक्षेत्र के औरहवा ग्राम पंचायत के बड़ुइया टोले की रहने वाली माया(28) पत्नी सचिन अपनी अपनी पुत्री मोनिका (6) व पुत्र शिवांश (2) वर्ष के साथ शुक्रवार को देर रात बूढ़ी राप्ती नदी में कूद गई।शनिवार को सुबह छः बजे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।सीओ सुजीत राय व एसओ शेषनाथ यादव के साथ पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों के मुताबिक मृतका का पति सचिन दिल्ली में रहता है।

घटना का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। इस संबंध में सीओ सुजीत राय ने बताया कि गृहक्लेश के कारण महिला ने यह कदम उठाया है।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Comments