शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जनमानस की शिकायतों का निराकरण, प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

तहसील स्तर पर ही फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण कराये सुनिश्चित- उप जिलाधिकारी

राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर स्थलीय मुआयना कर तैयार करें स्पॉट नोट-उपाधीक्षक ज्ञानपुर



भदोही

 

जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी न्यायिक भान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, तहसील भदोही में उप जिलाधिकारी अरूण गिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी भदोही, तहसील औराई में उप जिलाधिकारी बरखा सिंह एवं अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया।


           सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें सुशासन आधारित लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्नयन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। 

दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन  Read More दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

उप जिलाधिकारी भानसिंह ने तहसील ज्ञानपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करते हुए सुशासन को स्थापित किया, साथ ही आईजीआरएस में प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाईन ‘‘सर्विस डिलीवरी’’ की सेवाओं में वृद्धि किया गया।

ग्राम बवई में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 53 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण Read More ग्राम बवई में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 53 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण

उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस एक ऐसा सुअवसर होता है जहा पर एक ही दिन, एक ही निश्चित समय पर सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित होते है। अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुयें ऐसे सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन Read More जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनता जनार्दन को अपने तहसील स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस द्वारा शासन त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील दिवस में आए जनता की समस्याओं का पुलिस व राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए न्यायोचित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

उप जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में निर्देश दिया कि कानूनगो, लेखपाल द्वारा दूसरी बार पैमाइश या आख्या में पहले कुछ कहा गया बाद में कुछ और अंतर निकल कर आ रहा है, ऐसे सभी विवादित मामलों का तत्काल निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समाधान करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। राजस्व कर्मी गांव में जाकर स्थलीय मुआयना करते हुए निष्पक्ष व दबाव रहित होकर कार्य करें।


उप जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से तीन दिन केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। उन्होंने जनपद में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप सुशासन को निर्धारित समय सीमा में जनपदवासियों को अच्छादित किया जाय।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की बातो को गम्भीरता से अवश्य सुने। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर की शिकायतें तहसील स्तर पर ही निस्तारित हो जाये। यदि शिकायते ऊपर के स्तर पर प्राप्त हो रही है तो ये दर्शाता है कि तहसील स्तर पर लापरवाही हुई है। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने ब्लाक या तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण एसडीएम व सीओ की टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये।


         पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर ने कहा कि राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जॉच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहॉ पर उपस्थित व्यक्तियो के हस्ताक्षर अवश्य कराये तथा फोटोग्राफ्स भी सुनिश्चित करें।
    उप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि प्राथमिक स्तर पर ही विकास खण्ड कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय व विभागाध्यक्ष द्वारा गुणवत्ता व संतुष्टिपरक समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाय तो फरियादियों को जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त व सीएम पोर्टल पर शिकायत करने की स्थिति ही नही आयेगी।


          उप जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील ज्ञानपुर में कुल 43 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 05 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों का ससमय व प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।


       तहसील भदोही में उप जिलाधिकारी  के समक्ष कुल प्राप्त 35 में से 04 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 31 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। तहसील औराई में उप जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत 46 में से 06 का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें