Samastipur : पैतृक संपत्ति के लिए भाई बना जल्लाद ! सगी बहन को मारा गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया

Samastipur : पैतृक संपत्ति के लिए भाई बना जल्लाद ! सगी बहन को मारा गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

समस्तीपुर, - अनुभव कुमार

समस्तीपुर ज़िले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारा धमौन गांव के वार्ड संख्या 05 से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें जख्मी अवस्था में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 7 बजे पैतृक संपत्ति में हिस्से को लेकर दोनों भाई - बहन में कहा - सुनी हो गयी। जिसके बाद आरोपी कंचन राम ने अपनी 45 वर्षीय बहन सुनीता देवी पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गयी।

जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया है कि सुनीता देवी की कमर में एक गोली लगी है। घटना की सुचना पटोरी पुलिस को दी गयी है।

घटना के संबंध में घायल महिला की मां फूलो देवी ने बताया कि घटना के जब वह अपने पोते को स्कूल छोड़ने गई थीं, तभी यह वारदात हुई। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनका छोटा बेटा कंचन ने अपनी बहन को गोली मारकर घर से फरार हो चुका था।

उन्होंने बताया कि उनको चार बेटा और चार बेटी है। सभी को परिवारिक संपत्ति में बराबर हिस्सा मिला हुआ है। जिसके आधार पर सभी अपने - अपने हिस्से में रह हैं। उसी जमीन को लेकर आज दोनों में विवाद हुआ था।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel