मां शीयर देवी मंडल की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गई

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला

टूण्डला-

  शनिवार को मां शीयर देवी मंडल की आगामी कार्य योजना संबंधित आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम गढ़ी भक्ति में आहूत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित मंडल के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव/वन नेशन वन इलेक्शन व वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान से संबंधित सभी बिंदुओं की चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम एवं अभियानों की बिंदुवार चर्चा व समीक्षा की।

तीन दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबा जमुरावा गांव, विभाग बना मूकदर्शक Read More तीन दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबा जमुरावा गांव, विभाग बना मूकदर्शक

तत्पश्चात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी  एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विरासत को विकास में बदलने की वृहद चर्चा उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ की, एवं वर्तमान में जो जीवन पद्धति बिगड़ी हुई है उसको सुधारने के लिए, दैनिक दिनचर्या को बदलने के लिए एवं दैनिक दिनचर्या से गलत चीजों को हटाने के लिए कहा।

नंद बाबा दुग्ध योजना अंतर्गत गोपालन हेतु सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान Read More नंद बाबा दुग्ध योजना अंतर्गत गोपालन हेतु सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधित चर्चा करते हुए कहा कि स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो चुका है, ग्राम वासियों को सभी बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए व भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सभी नौनिहालों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक का संचालन जिलाकोषाध्यक्ष महिपाल निषाद ने किया।

सोरांव की रात्रि ग्राम चौपाल में सांसद प्रवीण पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास योजनाओं पर किया संवाद। Read More सोरांव की रात्रि ग्राम चौपाल में सांसद प्रवीण पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास योजनाओं पर किया संवाद।

बैठक पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह,  मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बी डी सी, डॉ वेद प्रकाश, सूरज धाकरे, शैलेंद्र, बंशीधर प्रधान, पप्पू बघेल, उर्मिला देवी, निरुपमा, गीतम श्री रजनी देवी, आरती देवी, हाकिम सिंह, बीनू तोमर, राकेश कुमार, लटूरी सिंह, रामनिवास, आशीष कुमार, फौरन सिंह, रामवीर, राजेंद्र कुमार, राम सिंह, अनिल कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें