फीचर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का अमेठी पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नवरात्र के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया
शमिशन शक्ति की मजबूत आवाज बनीं आरक्षी सोनम अवस्थी, सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

लूटपाट के दौरान गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

सुपौल में 28 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

अजय यादव Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

सुपौल- जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरी पंचायत स्थित गंगापट्टी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गैस गोदाम के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परसरमा गांव निवासी मोहम्मद जहांगीर के रूप में हुई है, जो अपने घर गंगापट्टी वार्ड नंबर 14 लौट रहे थे।

मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद जहांगीर परसरमा गांव में मकान की छत की ढलाई का काम कर 28 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोककर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लौकहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया।थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

यूनेस्को एमआईएल एलायंस में डॉ. रुचिता को सदस्यता Read More यूनेस्को एमआईएल एलायंस में डॉ. रुचिता को सदस्यता

परिजनों ने बताया कि मोहम्मद जहांगीर ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
सूचना पर सोमवार को एसपी शैशव यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए गए।

मिर्जापुर: नवरात्र मेले की तैयारियों में लापरवाही पर डीएम सख्त, गंगा घाटों से मलबा हटाने का दिया अल्टीमेटम Read More मिर्जापुर: नवरात्र मेले की तैयारियों में लापरवाही पर डीएम सख्त, गंगा घाटों से मलबा हटाने का दिया अल्टीमेटम

फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने भी घटना से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे के जरिए महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा -: डॉ. पंकज भूषण    Read More आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे के जरिए महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा -: डॉ. पंकज भूषण

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार