नवीनतम
फीचर्ड
हाईटेंशन विद्युत के स्पर्शाघात से युवक की मौत
बस्ती। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी पप्पू अपने चचेरे भाई के साथ बिल्डिंग की दुकान पर लोहे की रेलिंग बनवाने गए लालगंज थाना क्षेत्र के अमरौना गांव के एक युवक की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जब तक लोग बचाव के लिए दौड़े, युवक दम तोड़ चुका था। अमरौना गांव के पप्पू यादव घर पर रहकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं17 वर्षीय एकलौता बेटा रोहित था, जो तीनों बेटियों से बड़ा था। स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
शाम करीब चार बजे बड़े पिता के लड़के के साथ उनके छत की रेलिंग बनवाने गांव के बगल बिल्डिंग की दुकान पर गया था। दुकान के सामने से 11 केवीए की लाइन गुजरी थी, जिसकी ऊंचाई भी कम थी। उसका ध्यान इस पर नहीं पड़ा।लोहे की पाइप उठाते ही वह हाईटेंशन तार से छू गई। इसके बाद आवाज के साथ युवक के शरीर से धुंआ निकलने लगा। चचेरे व वहां मौजूद लोग जब तक लोग कुछ समझ पाए, तब तक युवक झुलस चुका था।


Comments