सोनभद्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

समस्त कार्डधारकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के भीतर अपने निकटतम उचित दर विक्रेता की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें तथा वितरण के समय ई-केवाईसी अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला पूर्ति अधिकारी, ध्रुव गुप्ता ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह जून 2026 हेतु अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जायेगा। यह वितरण जनपद की समस्त उचित दर दुकानों पर दिनांक 25 मई 2026 से 10 जून 2026 तक किया जाएगा।

अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल) निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न (01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से ओटीपी आधारित अथवा मोबाइल ओटीपी सत्यापन के जरिए किया जाएगा।

जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल Read More जिलाधिकारी की कुशल मॉनिटरिंग का असर, स्वगणना अभियान में भदोही प्रदेश के टॉप-10 में शामिल

जिन कार्डधारकों का आधार प्रमाणीकरण किसी कारणवश संभव नहीं हो पा रहा है, वे मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने समस्त कार्डधारकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के भीतर अपने निकटतम उचित दर विक्रेता की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें तथा वितरण के समय ई-केवाईसी अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न  Read More  सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें