सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर की पुष्पवर्षा, थानाध्यक्ष ने कहा—पुलिस से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला की छात्राएं विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार अग्रवाल, सह प्रबंधक वृंदावन लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव, सर्व व्यवस्था प्रमुख नूतन कुलश्रेष्ठ, बालिका शिक्षा प्रमुख मंजू सक्सेना एवं छात्र संसद प्रमुख आकांक्षा दीक्षित के नेतृत्व में स्थानीय थाने पहुंचीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्र संसद प्रधानमंत्री राधिका चौधरी ने थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर की। उन्होंने तिलक लगाया, पुष्पवर्षा की और मुंह मीठा कराया। इसके बाद विद्यालय की अन्य छात्राओं ने थाने में उपस्थित उपनिरीक्षकों एवं पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र
इस अवसर पर थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज के प्रत्येक वर्ग की रक्षा एवं सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने द्रौपदी और भगवान कृष्ण से जुड़ी रक्षाबंधन की कथा का उल्लेख करते हुए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के भाव को समझाया। क्राइम निरीक्षक सारदेव सिंह ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं का थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधना गौरव की बात है। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बहनों की कमी महसूस न होने का भाव कराया। इस तरह के आयोजनों से समाज में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह का वातावरण मजबूत होता है।

छात्राओं ने थाने की व्यवस्थाओं की ली जानकारी


थाना परिसर में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को हेल्प डेस्क एवं इन्वेस्टिगेशन कक्ष का अवलोकन कराया और उनके कार्य एवं महत्व की जानकारी दी। छात्राओं ने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन कक्ष एवं थाना परिसर की स्वच्छता देखकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं।

प्राचीन पांडुलिपियां अतीत की जीवित आवाज Read More प्राचीन पांडुलिपियां अतीत की जीवित आवाज


कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में किसी को भी पुलिस से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। भय केवल उन लोगों को होना चाहिए, जो समाज में अनैतिक कार्य करते हैं।

नेपाल में हृदय विदारक घटना से द्रवित होकर सिख समुदाय  ने गुरूद्वारे मे विशेष अरदास की। Read More नेपाल में हृदय विदारक घटना से द्रवित होकर सिख समुदाय  ने गुरूद्वारे मे विशेष अरदास की।


इस अवसर पर व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल, सह व्यवस्थापक वृंदावन लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा दीक्षित ने किया।

डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने बेटे को कंटेनर में ले गए, हत्या का आरोप Read More डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने बेटे को कंटेनर में ले गए, हत्या का आरोप

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार