पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई
निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।
निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया।
संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
amethi police पुलिस अधीक्षक अमेठी SP Amethi अमेठी पुलिस शुक्रवार परेड Friday Parade पुलिस लाइन अमेठी Police Line Amethi परेड निरीक्षण Parade Inspection पुलिसकर्मियों की फिटनेस Police Fitness पुलिस ड्रिल Police Drill अनुशासन और एकरूपता Police Discipline वर्दी निरीक्षण Uniform Inspection पुलिस बैरक निरीक्षण Barracks Inspection शस्त्रागार निरीक्षण Armoury Inspection पुलिस मेस Police Mess भोजन की गुणवत्ता


Comments