राम-नाम की ज्योति जलाई...!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

वह रामचरित के रचयिता, भक्ति-भाव के गायक,
जन-जन के मन में बसें, तुलसीदास महानायक।
शब्दों में उन्होंने "मर्यादा" रखी चौपाई में संस्कार,
राम-नाम की ज्योति जलाई, मिटा दिया अंधकार।
 
अवधी की मीठी बोली में, भक्ति का है रस घोला,
मानस बन घर-घर पहुँचे, हर मन का पट खोला।
राम में देखा सत्य सनातन और सीता में विश्वास,
यूं हनुमत सेवा से सीखें, भक्ति का मधुर प्रकाश।
 
न धन माँगा, न यश चाहा, बस प्रभु का गुणगान,
तुलसी ने साहित्य जगत को दिया अमर वरदान।
आज तुलसी जयंती पे हम, श्रद्धा से शीश नवाएँ,
उनके बताए सत्य-धर्म के, पथ पर कदम बढ़ाएँ।
 
संजय एम तराणेकर

About The Author

Post Comments

Comments