घाटमपुर में 36 घंटे से रूक रूक कर बारिश, किसानों में खुशी तों कहीं मायूसी

घाटमपुर में बीतें क़रीब 36 से रूक रूक कर बारिश से मौसम सुहाना हो गया,, सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रहीं, आसमान में दिनभर बादल छाए रहे,और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लगातार बारिश के कारण कानपुर,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर में बीतें क़रीब 36 से रूक रूक कर बारिश से मौसम सुहाना हो गया,, सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रहीं, आसमान में दिनभर बादल छाए रहे,और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लगातार बारिश के कारण कानपुर, सागर हाइवे पर भी वाहनों की आवा-जाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही,और सड़क पर सन्नाटा पसरा नजर आया,,
 
आपको बताते चलें कि बारिश के चलते घाटमपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिला,,कई जगहों पर लोग घरों में ही रहें बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की, वहीं खेतों में धान समेत खरीफ की फसलों की तैयारी कर रहे किसानों के बारिश राहत लेकर आई है,,
 
कुछ किसानों को के चेहरे पर बारिश को लेकर खुशी नजर आई, जबकि अधिक बारिश की आंशका से कुछ किसान मायूस भी दिखाई दिए,,इस समय खेतों में बारिश से नमी बढ़ेगी, और फसलों को फायदा मिल सकता है, बारिश के चलते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी लोगों की आवा-जाही प्रभावित हुई,,मौसम के बदले मिजाज से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की निगाहें अब बारिश की स्थिति पर टिकी है,,, एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में लगातार रूक रूक कर बारिश हो रही है बारिश को देखते हुए क्षेत्र के सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में स्थित की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं,, उन्हें बारिश से फसल या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें