नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन व चक्का जाम की चेतावनी, ब्लॉक आर्यनगर में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ब्लॉक आर्यनगर परिसर में छात्र नेता एवं समाजसेवी अंकित शुक्ला का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
स्वतंत्र प्रभात
आर्यनगर (गोण्डा)।
विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ब्लॉक आर्यनगर परिसर में छात्र नेता एवं समाजसेवी अंकित शुक्ला का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और समर्थकों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।धरने के दौरान अंकित शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान कई बार आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि आर्यनगर चौराहे पर गोल चौराहा बनाया जाए, आर्यनगर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्यनगर में स्थापित कर 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएं तथा करनैलगंज से पृथ्वीनाथ मंदिर तक कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई कराई जाए।
इसके अलावा कौड़ियां बाजार में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने, किसानों की खाद की समस्या का स्थायी समाधान करने, टनटनवापुर-उसरैना मार्ग की मरम्मत कराने, होम्योपैथिक अस्पताल का शीघ्र निर्माण कराने तथा शुक्ला कौड़िया एवं जेठपुरवा ग्राम में विद्युतीकरण कराने की मांग भी उठाई गई।
धरने के दूसरे दिन अंकित शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी स्वयं ब्लॉक आर्यनगर स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर मांगों के संबंध में ज्ञापन प्राप्त नहीं करते और सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आमरण अनशन अथवा चक्का जाम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरने में पप्पू शुक्ला, उमेश श्रीवास्तव, लालू सोनी, नाम बाबू, दीपक कृष्णा मिश्रा, सुभाष गौतम मल्लापुर, नौशाद अली, हर्षित तिवारी, माधव राज तिवारी, रवि आर्य, शनि श्रीवास्तव, माधवराज गौतम, इरशाद अली, राम भरोसे गौतम, हरीश कुमार पांडे, श्रीकांत पाठक, सुरेश नंद तिवारी, विशंभर प्रधान, ननके तिवारी, मदन मोहन गौतम, सुरेश कुमार चौरसिया, अर्जुन चतुर्वेदी, अमिताभ पाठक, सितार बानों, राहुल कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रविशंकर, शक्ति सिंह, आकाश सिंह, शिवम सोनी, संतोष पांडे, श्याम बिहारी विश्वकर्मा, अर्जुन चौरसिया, प्रदीप शर्मा, उमेश कुमार, विकास पांडे, हंसराज हंस, हिमांशु चौबे, मुकेश पांडे, राकेश पांडे, श्याम बाबू, राम भगत सिंह, पूरन चौधरी, ज्योतप्रकाश गुप्ता, चंदन सिंह, विकास तिवारी, साकेत कुमार, लाला बाबा, रमाशंकर पांडे, वेद प्रकाश यादव, राम कैलाश पांडे, वीरेंद्र प्रताप, अमृतलाल, अंजनी कुमार, अवध केसरी सेना के नील ठाकुर, दीपक गिरी, अब्बू राम पांडे, राजेश दुबे, संजीव तिवारी, अखिलेश मिश्रा, रमन शुक्ला, राहुल तिवारी, अशोक पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Comments