सुरभि सिंह के कहानी संग्रह ‘कालिदर्पण तुम बह रही हो’ का भव्य लोकार्पण

अपने विचार व्यक्त किए और रचना तथा उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 3 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में साहित्यकार डॉ. सुरभि सिंह के कहानी संग्रह ‘कालिदर्पण तुम बह रही हो’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र भूषण ने की अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने स्त्रियों के जीवन को चुनौतिपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने जीवन पथ पर निर्भीकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
 
समारोह को श्री सर्वेश अस्थाना जी का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में नारी जीवन के विविध संवेदनात्मक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए साहित्य की सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कमल किशोर भावुक उपस्थित रहे, जबकि दयानंद पांडेय, महेंद्र भीम तथा प्रमोद त्रिवेदी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए और रचना तथा उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की।

सुप्रसिद्ध कवयित्री नंदिनी श्रीवास्तव के आगमन से समारोह का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। इस अवसर पर डॉ. अंशुमाली शर्मा, जनेश्वर श्रीवास्तव, डॉ. सुधा मिश्रा एवं पवन कुमार तिवारी ने कहानी संग्रह की रचनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा डॉ. सुरभि सिंह की लेखन शैली की सराहना की समारोह में शिक्षा, संस्कृति, काव्य, कथा, चिकित्सा तथा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वहीं शोभा दीक्षित ‘भावना’ की प्रभावशाली वाणी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की कार्यक्रम का संचालन योगेश शुक्ला ने किया। जबकि प्रतिभा श्रीवास्तव ने सह-संयोजक के रूप में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह साहित्यिक विमर्श, सम्मान और सृजनात्मक संवाद का यादगार अवसर बनकर उभरा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें