सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए डीसीपी ने किया प्रमुख चौराहों का निरीक्षण
आज दिनांक 05.08.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत घंटाघर चौराहा , कोपरगंज तिराहा , डिप्टी पड़ाव एवं जरीब चौकी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण
कानपुर। आज दिनांक 05.08.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत घंटाघर चौराहा , कोपरगंज तिराहा , डिप्टी पड़ाव एवं जरीब चौकी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण तथा चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा, ई-ऑटो , टेम्पो आदि को *कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने व उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके। डीसीपी यातायात द्वारा बताया गया कि Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें ।


Comments