एबीसी सेंटर हेतु भूमि चिन्हांकन में तेजी, जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं वंदन योजना के सम्बन्ध में जनपद के समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन के निर्देशानुसार एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरीय निकायों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वन्दन योजना के अन्तर्गत चुर्क नगर पंचायत में शीतला माता मंन्दिर पर अवस्थापना सुविधायें एवं सौन्दर्यीकरण कराने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किये। 

सपा द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन  Read More सपा द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन 

 जिलाधिकारी ने प्रस्तुत प्रस्तावों का परीक्षण करते हुए उपयुक्त एवं जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की तथा जो प्रस्ताव योजना की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके स्थान पर नियमों के अनुरूप अन्य जनोपयोगी कार्यों के प्रस्ताव दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजनाओं के अंतर्गत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे नगरों की उपयोगिता, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं तथा सौंदर्यीकरण में प्रभावी वृद्धि हो और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो।

गुरु पूजन के साथ पूर्णिमा पर कानपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Read More गुरु पूजन के साथ पूर्णिमा पर कानपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, नगर निकाय के सभी अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अवर अभियंता उपस्थित रहे।

आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद Read More आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार