बरेली उप कृषि निदेशक (शोध) संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, बिलवा में हुआ आयोजित 

समस्त कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ यह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक(शोध) पवन कुमार प्रजापति  एवं विशिष्ट अथिति डॉ नरेन्द्र प्रताप (वानस्पतिविद) तथा  कार्यक्रम का शुभारंभ  कार्तिक सिंह क्षेत्र अधिकारी इफको बरेली द्वारा  उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। 
 
अपने संबोधन में इफको के नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी) की प्रयोग विधि, कार्यप्रणाली एवं कृषि में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने *संभागीय कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, बिलवा फार्म पर किए जा रहे नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रदर्शन के संदर्भ में जानकारी देते हुए। उनके उद्देश्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया।
 
मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रजापति  ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों से इफको द्वारा संचालित नैनो उर्वरक प्रयोगों को सफल बनाने का आह्वान किया ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग एवं उनके कृषि उत्पादन में योगदान पर विस्तृत चर्चा की।इस कार्यक्रम में बीज परीक्षण प्रभारी  कृतज्ञ गंगवार , परीक्षण प्रभारी संजीव कुमार , फार्म अधीक्षक' हेमंत गंगवार जैव उर्वरक प्रभारी विकास कुमार  कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहें ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें