फीचर्ड
नशे के कारोबार पर शक्तिनगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 21 वर्ष के कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 128/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था। बरामद हेरोइन भी वह बिक्री हेतु लेकर जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त से मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर,.उ0नि0 सदाशिव राय, .हे0का0 दिनेश कुमार भारती, का0 अमृतलाल शामिल रहे।


Comments