नवीनतम
पल्स पोलियो अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका की तबीयत बिगड़ी
हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजानी पंचायत के घाघरजानी गांव में पल्स पोलियो अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका ललिता मुर्मू की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
हिरणपुर, पाकुड़, झारखण्ड:- हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजानी पंचायत के घाघरजानी गांव में पल्स पोलियो अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका ललिता मुर्मू की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका टुसू एवं निर्मला दीदी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ सलाइन चढ़ाया गया।
कई घंटे के उपचार के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार देखा गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. प्रेम मुर्मू ने बताया कि कमजोरी, मानसिक तनाव और चक्कर आने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि उचित उपचार एवं आराम से वे शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।
Health Department jharkhand news Anganwadi worker public health health awareness Pakur news Community Health Centre Rural Healthcare Anganwadi Services India Health News Pulse Polio Campaign Pulse Polio Polio Vaccination Child Immunization Immunization Drive Pakur District Medical Staff Healthcare Workers Hiranpur News Anganwadi Sevika Lalita Murmu Health Emergency Hiranpur Community Health Centre Medical Treatment Dr Sunil Kumar Singh Dr Prem Murmu Hiranpur Block Ghagharjani Village Ghagharjani Panchayat Emergency Medical Care


Comments