फीचर्ड
मुहर्रम त्यौहार पर साफ - सफाई ,विद्युत व्यवस्था और ताजिए की निर्धारित ऊँचाई व दिये यातायात प्रबन्धन के निर्देश - एसडीएम
शांति सौहार्द के बीच मोहर्रम का पर्व मनाया जाने की अपील के बीच त्यौहार की हार्दिक बधाई दी।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
दुद्धी /सोनभद्र -
कोतवाली के कस्बा दुद्धी पर मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में हुई । त्यौहार के दृष्टिगत एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने ताजिए की सुरक्षा को लेकर ऊंचाई निर्धारित 10 फिट से अधिक नहीं किए जाने , ताजिया के रास्ते में लटक रहे तारों को विद्युत विभाग द्वारा ठीक करने लाईट की कटौती ना करने , नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करने , मरीजों के यातायात हेतु एम्बुलेंस के आने जाने का मार्ग सुनिश्चित वनवे करने , किसी भी प्रकार का भ्रामक व उन्माद पैदा करने वाले पोस्ट पर कठोर कार्यवाही करने आदि पर दिशा निर्देश दिया गया ।
विभिन्न समस्याओं को अखाड़ा सदर मुजीब खान , सैफुल्लाह आदि द्वारा रखा गया जिसे संजीदगी से सुना गया और समाधान का दिशा निर्देश संबंधित को दिया गया । शांति सौहार्द के बीच मोहर्रम का पर्व मनाया जाने की अपील के बीच त्यौहार की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी धर्मेंद्र सिंह ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी अमित कुमार एवं श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ,जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल , सुरेन्द्र कुमार अग्रहरि, कलीमुल्लाह खान, संजीव तिवारी, सुनील जायसवाल आदि दोनों संप्रदाय के प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद रहें।


Comments