कानपुर में ओवर स्पीड वाहनों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, 352 वाहनों के चालान 

कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले
 
वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 
 
आज दिनांक 21.06.2026 में की गयी कार्यवाही के अनुसार- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 51 ट्रक, 06 बस, 111 चार पहिया / दो पहिया 168 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 03 ट्रक, 05 बस, 104 चार पहिया / दो पहिया 112 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 72 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजनमानस से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
 
 रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें ।
 
नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें